Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedअज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग महिला घायल

अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग महिला घायल

सुऐब खान जिला संवाददाता मूकनायक सोनभद्रडाला सोनभद्र- स्थानीय चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत रविवार दोपहर को तेलगुड़वा तिराहे से सड़क पार करते समय बुजुर्ग महिला सनझरिया देवी उम्र लगभग 80 वर्ष पत्नी बलदेव निवासनी नवटोलिया को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया जिससे बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रविवार को दोपहर में अज्ञात वाहन ने बुजुर्ग महिला को धक्का मारते हुए घटना स्थल से भाग निकला जिसके उपरांत स्थानीय लोगों ने वाहन को रोकने हेतु डाला पुलिस चौकी पर मोबाइल के माध्यम से संपर्क किया परन्तु तब तक वाहन अन्यत्र भाग निकला।

वहीं दूसरे तरफ घायल बुजुर्ग महिला को निजी क्लीनिक में उपचार करवाया गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बताया कि तेलगुड़वा तिराहे पर दूर दराज से सैकड़ों की संख्या में सवारियों का आवागमन होता है और प्रतिदिन सैकड़ों राहगीर तेलगुड़वा तिराहे से सड़क पार करते हैं जिसके कारण यहां सड़क दुघर्टना बढ़ गई है।सभी ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट करवाते हुए तेलगुड़वा तिराहे के वाराणसी शक्तिनगर राज्य मार्ग पर स्थित डिवाइडर कटींग के दोनों तरफ ब्रेकर बनवाने की मांग करते हैं जिससे बेलगाम वाहनों पर लगाम लग सकें और सड़क दुघर्टना में कमी आ सके।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments