Thursday, February 26, 2026
Homeराजस्थानसांचौर में तृतीय एससी-एसटी प्रतिभा सम्मान समारोह 2024-25 की तैयारियां जोरों पर

सांचौर में तृतीय एससी-एसटी प्रतिभा सम्मान समारोह 2024-25 की तैयारियां जोरों पर

मूकनायक/सांचौर/तहसील रिपोर्टर/मूलाराम वाघेला

सांचौर – तृतीय एससी-एसटी प्रतिभा सम्मान समारोह 2024-25 के तहत आज सांचौर शहर में कार्यक्रम के पेम्पलेट का वितरण किया गया। इस समारोह का आयोजन 29 दिसंबर 2024 को अम्बेडकर उद्यान, बी. ढाणी सांचौर में किया जाएगा। इसका उद्देश्य अनुसूचित जाति एवं जनजाति के मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना है, जिन्होंने शैक्षणिक, सांस्कृतिक और खेलकूद के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

इस समारोह के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रेरित कर समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है। यह सम्मान समारोह एससी-एसटी समुदाय की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और उनकी उपलब्धियों को सराहने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

पिछले वर्षों में भी एससी-एसटी प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन सांचौर में सफलतापूर्वक किया गया था। इस बार समारोह में और अधिक विद्यार्थियों को सम्मानित करने का लक्ष्य रखा गया है।

समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में समानता और शिक्षा के महत्व को बढ़ावा देने में सहायक होते हैं।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments