मूकनायक/राजस्थान/जिला ब्यूरो चीफ सांचौर/रिडमल राम परमार
सांचोर – डॉ.अम्बेडकर अनुसूचित जाति अधिकारी-कर्मचारी ऐसोसिएशन (अजाक) की सांचौर जिला शाखा और ब्लॉक चितलवाना, बागोडा, सरनाऊ, तथा रानीवाड़ा के संयुक्त तत्वावधान में प्रथम जिला स्तरीय अनुसूचित जाति अधिकारी-कर्मचारी सेवानिवृत्ति सम्मान एवं स्नेह मिलन समारोह 2024 का भव्य आयोजन रविवार को डॉ. अम्बेडकर उद्यान, बी. ढाणी, सांचौर में किया गया।
इस ऐतिहासिक समारोह का आयोजन परम श्रद्धेय श्री श्री 1008 महंत गणेशनाथ (गणेश शिव मठ, सांचौर) के पावन सान्निध्य में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूरणमल वर्मा (प्रदेश महासचिव, अजाक) ने की। मुख्य अतिथि के रूप में सुखराम विश्नोई (पूर्व मंत्री एवं विधायक) और विशिष्ट अतिथियों में नरेश पातलिया अध्यक्ष अम्बेडकर सेवा समिति सांचोर,अमृतलाल देवपाल (अधीक्षण अभियंता),वेरसी राम पारेगी (नायब तहसीलदार), सुभाषचंद्र पंवार (प्रबंधक, सहकारिता विभाग), विनोद कुमार गहनोलिया (प्रदेश कोषाध्यक्ष, अजाक),पोपटलाल धोरावत (एसीबीओ,सांचौर),केसाराम मेहरा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिक्षक संघ, रामचंद्र पारेगी केरिया संरक्षक अजाक चितलवाना,दशरथ गुलसर जिलाध्यक्ष राजस्थान मेघवाल परिषद,जवारा राम गोयल अध्यक्ष मेघवाल युवा परिषद,बाबूलाल पांचल अरणाय प्रशासनिक अधिकारी और अन्य गणमान्य अधिकारी उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम में अनुसूचित जाति वर्ग के 33 सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। उन्हें अभिनंदन पत्र, मोमेंटो, डॉ. अम्बेडकर की तस्वीर, शॉल, साफा, और पंचशील दुपट्टा भेंट किया गया। सम्मानित अधिकारियों में प्रमुख रूप से देवीलाल बोस, तगाराम अचलपुर, धर्माराम परमार (काटोल),रिडमलराम धोरावत, मकनाराम पारेगी,शंकराराम सिंगल (लियादरा), कान्तिलाल(आजोदर), आसुलाल गोयल (लाछड़ी), रामलाल मेघवंशी (धरनावास), कुम्भाराम गोयल (कारोला), अखाराम परमार (पांचला), मिश्राराम परमार (काटोल), दरगाराम बागली (चितलवाना), और अन्य शामिल थे।
समारोह को सम्बोधित करते हुए परम श्रद्धेय महंत गणेशनाथ ने कहा कि समाज के विकास के लिए शिक्षा, एकता और सामाजिक जागरूकता सबसे आवश्यक पहलू हैं। उन्होंने सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों के योगदान को सराहते हुए कहा कि उनकी सेवाओं ने समाज और सरकार को नई दिशा दी है। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि डॉ. अम्बेडकर के विचारों को अपनाकर समाज को नई ऊंचाइयों पर ले जाया जा सकता है।
मुख्य अतिथि सुखराम विश्नोई ने सेवानिवृत्त अधिकारियों के योगदान को सराहा और कहा कि उनकी सेवाएं समाज और सरकार के लिए प्रेरणा बनी रहेंगी। पूरणमल वर्मा ने इस आयोजन की सराहना करते हुए इसे अनुसूचित जाति के अधिकारियों की उपलब्धियों को मान्यता देने वाला बताया।
नरेश पातलिया, अध्यक्ष, अम्बेडकर सेवा समिति, जिला सांचौर ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि यह आयोजन समाज में जागरूकता और सम्मान की भावना को बढ़ाने का कार्य करेगा। इस के साथ सभी से निवेदन किया कि सांचोर में 25 दिसम्बर में मेघवाल समाज एवं 29 दिसम्बर को एस सी-एस टी प्रतिभावान सम्मान समारोह आयोजन किया जायेगा जिसमे ज्यादा से ज्यादा संख्या में समाज बंधुओ को उपस्थित होने का आहवान किया
कार्यक्रम में रामचंद्र केरिया (अध्यक्ष, अम्बेडकर सेवा समिति, चितलवाना), नरेन्द्र कुमार भरनावा, जबराराम जूनीबाली, पहाड़ाराम कारोला, केसाराम मेहरा सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने इस आयोजन की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
इस अवसर पर 11 भामाशाहों का भी सम्मान किया गया, जिनमें थानाराम पारीक,नरेन्द्र परमार काँटोल,बाबूलाल बामणिया, रायमल राणुआ,और संजय कालमा प्रमुख रहे। इन भामाशाहों ने समाज के कल्याण में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
इस आयोजन में अजाक जिलाध्यक्ष आसूलाल गोयल के साथ विभिन्न ब्लॉकों के पदाधिकारी और समाज के वरिष्ठजन उपस्थित रहे। नेमीचंद खोरवाल,छगनलाल बावरला, पूंजाराम गोयल, हरचंदराम चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष जवाहर मेघवाल,केवलाराम परमार,झालाराम परिहार,बेचराराम पातलिया,कृष्ण कुमार करवाड़ा,जावताराम हाडेतर,मेवाराम बाजक,श्रवण कुमार गेलाना,राजेंद्र हिंगड़ा,आम्बा लाल राणुआ,रिडमलराम गुन्दाऊ,जय कृष्ण मीरपुरा,प्रकाशचंद्र,भेरा राम अरणाय,रूपाराम काँटोल,महेंद्रकुमार ,सांवलाराम सहित सैकड़ों लोग इस कार्यक्रम का हिस्सा बने।
कार्यक्रम का संचालन तगाराम पतालिया (पहाड़पुरा) ने किया। समापन पर जिलाध्यक्ष आसूलाल गोयल ने सभी आगंतुकों और आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया।
इस समारोह का उद्देश्य अनुसूचित जाति के अधिकारियों और कर्मचारियों के योगदान को मान्यता देना और समाज में उनकी प्रेरक भूमिका को प्रोत्साहित करना था। यह आयोजन सांचौर जिले में अनुसूचित जाति के लिए एक नई मिसाल के रूप में देखा जा रहा है।

