
मूकनायक राजस्थान बूंदी
लाखेरी -: इंदरगढ़ लाखेरी क्षेत्र में शुक्रवार को शाम को अचानक मौसम बदल गया साथ ही मध्यम गति से हल्की हवाओं के साथ बारिश होने लगी । बूंदाबांदी से बरसात का दौर शुरू हुआ और थोड़ी देर में ही तेज बारिश होने लगी
लगातार आधे घंटे हुई बारिश के बाद सड़कों पर पानी बहने लगा आसपास इंदरगढ़ लाखेरी क्षेत्र मैं दिन भर बादल छाए रहे इसके चलते दिन भर सूरज बादलों की ओढ मैं रहा , इसी बीच शाम को हल्की हवा चलने के साथ बूंदाबांदी होने लगी थोड़ी देर में तेज बारिश का दौर शुरू हो गया जो आधे घंटे तक चला इस दौरान कस्बे की बिजली गुल हो गई
बरसात से एक और ठंड बढ़ गई तो वही फसलों के लिए वरदान साबित हुई
इन दिनों किसान रबी फसल में सिंचाई का काम कर रहे हैं ऐसे में बरसात से किसानों की फसलो को राहत मिली है
मावठ होंने से किसानों के चेहरे पर खुशी की झलक देखने को मिल रही है ।

