Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedलाखेरी एट भट्टों पर ओवरलोड मिट्टी ले जाने वाले ट्रैकों ने मचाया,...

लाखेरी एट भट्टों पर ओवरलोड मिट्टी ले जाने वाले ट्रैकों ने मचाया, कोहराम एक्सीडेंट का बना खतरा

मूकनायक राजस्थान बूंदी

संवाददाता विष्णु प्रसाद बैरवा

लाखेरी में जो ईट भट्ठो पर ट्रेक्टरो द्वारा मिट्टी जा रही है इससे आम जनता को परेशान आ रही है
ट्रैक्टर वाले ज्यादा आवाज मे बड़े स्पीकर चलाकर ट्रैक्टरों को भागते हैं जिससे ट्रोली में भरी मिट्टी उड़कर चारों तरफ उड़कर धुआं धुआं हो जाती है और पीछे से आने जाने वाले वाहन चालकों को कुछ दिखाई नहीं देता है जिसके कारण एक्सीडेंट की घटना होने की ज्यादा सम्भावना रहती है।
तेज गति से वाहन चलाने के कारण बडे ब्रेकर पर इतना मिट्टी फैल गया है जिससे आए दिन एक्सीडेंट हो रहे हैं और यदि मिट्टी वाले वाहन चालक मिट्टी को ढंककर लाए तों मिट्टी आंखों में न जाएं और न ही एक्सीडेंट जैसी घटना घटे।
यातायात पुलिस प्रशासन द्वारा मिट्टी ढंके वाहन को ही शहर में प्रवेश की अनुमति देनी चाहिए अन्यथा नहीं
यह मिट्टी से भरे वाहन रामधन चौराहा होते हुए शंकरपुर कॉलेज के पास से बहुत तेज गति से भगाकर लेकर जाते हैं ,जिससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है । लोगों का कहना है कि
कई बार नगरपालिका व पुलिस प्रशासन को अवगत करा दिया गया है फिर भी कोई सुनवाई नही हो रही है जिससे आए दिन एक्सीडेंट की घटना घटित हो रही है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments