Thursday, February 26, 2026
Homeभरतपुररोड़ पार करते ही बस की टक्कर से युवक की मौत

रोड़ पार करते ही बस की टक्कर से युवक की मौत


मूकनायक.अखबार
न्यूज रिपोर्टर.राकेश कोठेनियां हलैना
हलैना ..(भरतपुर ) नेशनल हाईवे 21 पर हंतरा गांव के पास गुरुवार रात करीब 8 बजे सड़क क्रॉस करते समय एक व्यक्ति की बस के टक्कर मारने से मौत हो गई। डहरा चौकी ASI मुकेश ने बताया- सूचना मिली कि नेशनल हाईवे 21 पर हंतरा गांव के पास रोड़ क्रॉस कर रहे एक व्यक्ति को यूपी रोडवेज के बस ने टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलते ही, पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर मृतक की पहचान की गई। मृतक की पहचान गांव हंतरा निवासी चरण सिंह (43) पुत्र मांगेराम जाटव के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हाईवे एंबुलेंस की सहायता से राजकीय उप जिला अस्पताल की मॉर्च्यूरी में पोस्टमॉर्टम के लिए रखवाया। वहीं हलैना थाना पुलिस ने उत्तर प्रदेश रोडवेज की बस को कब्जे में ले लिया है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments