Thursday, February 26, 2026
Homeअजमेरराज्य सरकार ने केकड़ी जिले को किया समाप्त , कैबिनेट की बैठक...

राज्य सरकार ने केकड़ी जिले को किया समाप्त , कैबिनेट की बैठक में लिया फैसला, अजमेर से अलग करके बनाया था जिला

मूकनायक राजस्थान केकड़ी

जिला ब्यूरो चीफ – शंकर लाल बैरवा

केकड़ी -: प्रदेश में पिछली कांग्रेस सरकार के समय नए बने 19 नए जिलों में से 9 जिलों को सरकार ने समाप्त कर दिया है। इनमें केकड़ी भी शामिल हैं। जो अजमेर से अलग करके बनाया गया था। शनिवार को कैबिनेट की बैठक में ये फैसला लिया गया। सरकार के इस फैसल के बाद लोगों में भारी आक्रोश है।बता दें पिछली सरकार के फैसले के बाद नए जिल के गठन के बाद से ही यहां कलेक्टर और एसपी कार्यालय खोल दिया गया था और इन अधिकारियों समेत बाकी सभी जिला अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई थी। जिला स्तर पर 14 ऑफिस खुल चुके थे।बता दें कि केकड़ी में केकड़ी, सावर, सरवाड़, भिनाय, टोडारायसिंह को शामिल किया गया था। जिला बनने के बाद यहां पहले कलेक्टर खजान सिंह को लगाया था। मौजूदा वक्त में श्वेता चौहान कलेक्टर हैं। फिलहाल अजमेर एसपी वंदिता राणा को अतिरिक्त चार्ज दे रखा है। जिलों के गठन को लेकर सरकार ने पूर्व आईएएस ललित के. पंवार की अध्यक्षता में एक रिव्यू कमेटी का गठन किया था। इस कमेटी ने नए जिलों का दौरा कर अपनी रिपोर्ट

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments