Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedराजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण का दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत रूप...

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण का दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत रूप से हुआ समापन

मूकनायक / राजस्थान/ करौली

बबलू चौधरी

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार दिनांक 05 दिसंबर, 2024 व 06 दिसंबर, 2024 को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी नालसा (बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं) योजना 2024 व नालसा (मानसिक रूप से बीमार व बौद्धिक रूप से असक्षम व्यक्तियों को विधिक सेवाएं) योजना, 2024 के सफल संचालन हेतु 02 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ माधवी दिनकर, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला एवं सेशन न्यायाधीश, करौली द्वारा सरस्तवी माता के चित्रपट्ट पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर ममता चौधरी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अति. जिला एवं सेशन न्यायाधीश, करौली, पैनल अधिवक्तागण एवं अधिकार मित्रगण आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर माधवी दिनकर, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने सभी उपस्थित पैनल अधिवक्ता एवं अधिकार मित्रगण को प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं दी एवं इसी तरह सामाजिक हित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ता ईमामुद्दीन खान, अधिवक्ता आनंद अग्रवाल, असि. एलएडीसी दीपक राज मीना एवं असद अहमद द्वारा उपस्थित पैनल अधिवक्तागण एवं अधिकार मित्रगण को दोनों योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकार दी गई। अंत में ममता चौधरी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उपस्थित सभी पैनल अधिवक्तागण एवं अधिकार मित्रगण को धन्यवाद ज्ञापित किया व राष्ट्रगान के साथ प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments