

मूकनायक राजस्थान बूंदी
जिला ब्यूरो चीफ राकेश कुमार बैरवा
नैनवा -: आज दिनांक 30/12/2024 को महर्षि बालीनाथ छात्रावास तहसील नैनवा पर अखिल भारतीय बैरवा महासभा नैनवा द्वारा महर्षि बाली नाथ जयंती को बैरवा दिवस के रूप में मनाया गया एवम् बोर्ड परीक्षाओं में 75% से अधिक अंक प्राप्त करने वालों को सम्मानित कर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया साथ ही विधायक कोष से निर्मित भवन का लोकार्पण किया गया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमान सी एल प्रेमी विधायक केशोरायपाटन व कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमान प्रभु दयाल जी ललावत (राष्ट्रीय संरक्षक), विशिष्ट अतिथि ओमप्रकाश फौजी (जिला अध्यक्ष) , मोहनलाल बैरवा (जिला महामंत्री) , लक्ष्मण बैरवा (ब्लॉक अध्यक्ष हिंडोली) , बाबूलाल वर्मा , हरजीलाल बैरवा (प्रांतीय प्रचार मंत्री) कमल कुमार मरमीट (प्राचार्य) ,राजू लाल कोरमा आदि विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे ।इन्होंने महर्षि बालीनाथ के जीवन पर प्रकाश डाला विधायक सी एल प्रेमी ने विधायक कोष से 10 लाख रुपए छात्रावास में देने की घोषणा की तथा प्रेमी जी ने विधायक हिंडोली अशोक चांदना से भी छात्रावास में पुस्तकालय भवन हेतू 10 लाख रुपए दिलवाने की घोषणा की । इस कार्यक्रम में हीरालाल बैरवा (अध्यक्ष) गिरिराज बैरवा (सचिव) नाथू लाल बैरवा (कोषाध्यक्ष) , बजरंग लाल मोडसा , लक्ष्मण बैरवा देवपुरा ,शोभाग , मोहनलाल गोमे , राम प्रकाश , प्रहलाद , सोजीलाल , रमेश , बनवारी लाल , रामप्रसाद , अंबालाल , सुरेंद्र , राजाराम , राजू लाल , रमेश , मुकेश , सुरेश , सुखलाल , रामप्रसाद , अशोक , कन्हैयालाल , बाबूलाल एवं 70 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया कार्यक्रम में लगभग 1200 समाज बंधु उपस्थित रहे

