Thursday, February 26, 2026
Homeदेशभारतीय न्याय संहिता 2023 अध्याय 7

भारतीय न्याय संहिता 2023 अध्याय 7

मूकनायक/ देश

राष्ट्रीय प्रभारी ओमप्रकाश वर्मा

राज्य के विरुद्ध अपराधों के विषय में-151. किसी विधिपूर्ण शक्ति का प्रयोग करने के लिए विवश करने या उसका प्रयोग अवरोधित करने के आशय से राष्ट्रपति, राज्यपाल आदि पर हमला करना-

  1. जो कोई भारत के राष्ट्रपति या किसी राज्य के राज्यपाल को ऐसे राष्ट्रपति या राज्यपात्र की विधिपूर्ण शक्तियाँ में से किसी शक्ति का किसी प्रकार प्रयोग करने के लिए या प्रयोग करने से विरत रहने के लिए उत्प्रेरित करने या विवश करने के आशय से, ऐसे राष्ट्रपति या राज्यपाल पर हमला करेगा या उसका सदोष अवरोध करेगा, या सदोष अवरोध करने का प्रयत्न करेगा या उसे आपराधिक बल द्वारा या आपराधिक बल के प्रदर्शन द्वारा आतंकित करेगा या ऐसे आतंकित करने का प्रयत्न करेगा, वह दौनों में से किसी भांति के कारावास से, जिसकी अवधि सात वर्ष तक की हो सकेगी, दंडित किया जाएगा और जुर्माने का भी दायी होगा ।
  2. लेखक: रवि शेखर बौद्ध
  3. मेरठ मंडल प्रभारी मूकनायक
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments