Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedबौद्ध विहार की सेवा में राम गोपाल बर्मन का अनुकरणीय योगदान

बौद्ध विहार की सेवा में राम गोपाल बर्मन का अनुकरणीय योगदान

खंडवा मूक नायक प्रतिनिधि राहुल सोनारे।

बौद्ध विहार की सेवा में राम गोपाल बर्मन का अनुकरणीय योगदान जिले के नर्मदा नगर में स्थित बौद्ध विहार में राम गोपाल बर्मन साहब का योगदान अनुकरणीय है। पिछले 20 वर्षों से वे बौद्ध विहार की सेवा में जुटे हुए हैं और अपनी सेवाओं के माध्यम से लोगों की सहायता कर रहे हैं। राम गोपाल बर्मन न केवल बौद्ध विहार के संचालन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, बल्कि वे रोजाना 2 घंटे बौद्ध विहार की सफाई के लिए भी देते हैं। वे खुद आकर सफाई का काम करते हैं और बागबानी का काम भी करते हैं। उनकी इस सेवा भाव की भावना को देखकर लोगों को प्रेरणा मिलती है।राम गोपाल बर्मन की सेवाओं की सराहना करते हुए, हम उन्हें उनके इस महान कार्य के लिए धन्यवाद देते हैं। उनका यह योगदान न केवल बौद्ध विहार के लिए, बल्कि समाज के लिए भी एक मिसाल है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments