मूकनायक/राजस्थान/जिला/पाली ब्यूरो चीफ मदनलाल
नए कमरें और बरामदो का होगा निर्माण बच्चों को मिलेगी सुविधा सोजत के पास हापत गांव के भामाशाह मुलाराम मेघवाल उम्र 75 वर्ष शनिवार को गांव के बच्चों की सुविधा स्कुल में बरामदा सहित कमरा व गांव के पास धागड़वास गांव के राजकीय स्कूल में बरामदा सहित कमरा बनाने की घोषणा की इस कार्य में करीब 10 लाख रुपए की लागत आएगी। सरपंच भवर लाल कुमावत ने बताया- मूलाराम परिवार में अकेले है। उनके कोई संतान नहीं है। पत्नी का भी 1 साल पूर्व निधन हो चुका है गांव के स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के लिए कमरों की कमी थी। बच्चों को खुले में बैठना पड़ता है। इस समस्या को लेकर मूलाराम ने सरपंच को नया कमरा बनवाने की बात कही। इस पर तुंरत उन्होंने इसी साल जनवरी माह में करीब 5 लाख रुपए की लागत से नया कमरा बनाया था। मूलाराम की पत्नी का निधन हुआ तो उन्होंने तय कर लिया कि अब जिंदगी भर जो मेहनत से जोड़ा है उसे परमार्थ में ही लगाएंगे।इसके बाद सरपंच कुमावत ने उन्हें और प्रेरित किया तो 21/12/2024 शनिवार को उन्होंने अपने गांव हफ्ते के विद्यालय में एक नया कमरा बरामदे सहित बनाने की घोषणा की इसके अलावा पड़ोस के धागड़वास गांव के विद्यालय में भी बरामदे के साथ नया कमरा बनाने की घोषणा की।मूलाराम अब तक करीब 15 लाख रुपए इन तीन कमरों पर खर्च कर चुके है अधिकारियों ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि भामाशाह को जिला कलेक्टर के हाथों सम्मानित करवाने का हर संभव प्रयास होगा।

