Thursday, February 26, 2026
Homeराजस्थानबाबा साहब पर गृहमंत्री अमित शाह की टिप्पणी पर रोष, कार्रवाई की...

बाबा साहब पर गृहमंत्री अमित शाह की टिप्पणी पर रोष, कार्रवाई की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

पत्रकार … टीकम पाल
स्थान… सांचौर
रानीवाड़ा – गृहमंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर पर की गई टिप्पणी से आंबेडकर अनुयायियों में आक्रोश फैल गया है। शुक्रवार को विभिन्न सामाजिक संगठनों ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया ! ज्ञापन में कहा गया है कि देश के संवैधानिक पद पर बैठे गृहमंत्री अमित शाह द्वारा संसद में बैठकर बाबा साहब पर जान-बूझकर टिप्पणी की गई है। जिससे विश्व भर के अंबेडकर अनुयायिओं की भावनाओं को चकनाचूर कर दिया है। उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह से माफीनामा लेकर निष्कासित करने की मांग की है। अन्यथा की स्थिति में सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र रानीवाड़ा प्रत्याशी एडवोकेट भरत मेघवाल ,एन एस यू आई कार्यकर्ता विकास परिहार, भंवरलाल मैत्रीवाडा ,अशोक परिहार,कैलाश कुमार,अरविंद कुमार,गोविन्द जी गोयल,भरत चौहान,दशरथ चौहान, शान्ति लाल जोड़वास,हितेश फोटोग्राफर, प्रवीण वाघेला, दिनेश कुमार सहित काफी संख्या में अन्य समाजबंधु भी मौजूद थे!

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments