
मूकनायक उत्तरप्रदेश
जनपद सोनभद्र में बहुजन समाज पार्टी के नेतृत्व में मंगलवार को रामलीला मैदान से पैदल मार्च के रूप में विरोध जताते हुए जिला मुख्यालय पर पहुंचकर ज्ञापन सौंपा गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता बी0सागर जिलाध्यक्ष बसपा ने किया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विनोद बागड़ी मुख्य मंडल प्रभारी मिर्जापुर मंडल,विशिष्ट अतिथि के रूप में राम विचार गौतम,अविनाश शुक्ला,डॉक्टर ओपी मौर्य,जिला प्रभारी पन्नालाल,कमलेश गोंड, अशोक सागर,प्रेमनाथ गौतम,शेषधर पाल,जमुना चौधरी,संजय गोंड मौजूद रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विनोद बागड़ी ने कहा कि वर्तमान में भारत सरकार के गृहमंत्री अमित शाह के द्वारा भारतीय संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के विषय में गलत बयान बाजी के वजह से पूरे देश में विरोध है बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने देश के हर धर्म जाति समाज दलित शोषित वंचित सभी को समान अधिकार देने का काम किया करोड़ों करोड़ों दलितों वंचितों शोषितों के मसीहा रहे बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी के बारे में जो टिप्पणी किया गया है इससे बहुजन समाज एवं सर्व समाज को दुख पहुंचा हैं इसलिए जिलाधिकारी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया जा रहा हैं। बहुजन समाज पार्टी पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश व पूर्व राज्यसभा सांसद बहन कुमारी मायावती जी के निर्देश पर पूरे देश में बहुजन समाज पार्टी विरोध कर रही हैं।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष बी0सागर ने कहा कि भाजपा को सिर्फ वोट लेने के लिए बाबा साहब याद आते हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है।अविनाश शुक्ला ने कहा कि भाजपा के लोग जाति धर्म मजहब वर्ग संप्रदाय के नाम से लोगों को लड़ा कर सिर्फ वोट लेने का काम करते हैं।इस तरह की सोच के लोग किसी के हितैषी नहीं है ।यह सरकार उद्योगपतियों के हाथ में है।इस मौके पर वीरेंद्र एडवोकेट,कृष्ण कुमार गिरी उर्फ़ टाम बाबा,प्रीतम गिरी,रामचंद्र रत्ना,राम लखन देहाती,बलवंत रंगीला,अमन मौर्य,अवधेश विश्वकर्मा,प्रदीप पांडे,पवन प्रधान, गोपाल दास कौशल, राजकुमार गुप्ता,मुन्ना भारती , राजकुमार वर्मा , महेंद्र सेन,जनार्दन पटेल संदीप भारती ,अनीश भारती, प्रभारी बाबूराम प्रजापति ,चंद्रकांत भारती ,नारद राव,संजय कनौजिया विकास कुमार राव आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

