Thursday, February 26, 2026
Homeभरतपुरबस की स्टेयरिंग हुई फैल नीम के पेड़ से टकराई

बस की स्टेयरिंग हुई फैल नीम के पेड़ से टकराई

मूक नायक
न्यूज रिपोर्टर.राकेश कोठेनियां हलैना

(अपनी बेटी की लगन लेकर भरतपुर जा रहे थे गांव के लोग )
भरतपुर.. नदबई में खेरली सड़क मार्ग पर रविवार शाम को स्टेयरिंग फेल होने से प्राइवेट बस नीम के पेड़ से टकराने से बस में सवार लोगों में अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार के बीच स्थानीय लोगों ने घायलों को बस से बाहर निकालने में मदद की और तुरंत एम्बुलेंस बुलाकर उन्हें अस्पताल भेजा। जानकारी के अनुसार, गांव नगला माधोपुर के बृजलाल पुत्र गंगासहाय अपनी बेटी की लगन लेकर गांव के लोगों के साथ बस में सवार होकर भरतपुर जा रहे थे। बस जैसे ही नदबई-खेरली मार्ग पर गांव कटारा और नयावास के बीच पहुंची, अचानक उसका स्टेयरिंग फेल हो गया। इससे बस अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे एक नीम के पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। इस हादसे में बस ड्राइवर पप्पू, कंडक्टर श्यामवीर (42), यात्री दीपक (21) और बृजलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। बस ड्राइवर पप्पू टक्कर के दौरान केबिन में बुरी तरह फंसा पाया गया। अन्य यात्रियों ने काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला और तुरंत खेरली अस्पताल भेजा। वहीं, घायल कंडक्टर श्यामवीर और यात्री दीपक को राजकीय उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों को सिर और चेहरे में गंभीर चोटें आई हैं उनका इलाज जारी है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments