Thursday, February 26, 2026
Homeराजस्थानप्रथम अनुसूचित जाति अधिकारी-कर्मचारी सेवानिवृत्ति सम्मान एवं स्नेह मिलन समारोह 15 दिसम्बर...

प्रथम अनुसूचित जाति अधिकारी-कर्मचारी सेवानिवृत्ति सम्मान एवं स्नेह मिलन समारोह 15 दिसम्बर 2024 को होगा आयोजित

मूकनायक/राजस्थान/जिला ब्यूरो चीफ सांचौर/रिडमल राम परमार

सांचौर। अजाक एसोसिएशन जिला सांचौर के तत्वावधान में “प्रथम अनुसूचित जाति अधिकारी-कर्मचारी सेवानिवृत्ति सम्मान एवं स्नेह मिलन समारोह, 2024” का आयोजन 15 दिसंबर 2024, रविवार को डॉ. अम्बेडकर उद्यान, बी. ढाणी, भीनमाल बाईपास रोड, सांचौर में किया जाएगा।

यह कार्यक्रम परम श्रद्धेय श्री श्री 1008 गणेशनाथ जी महाराज, गणेश शिव मठ, सांचौर के पावन सानिध्य में संपन्न होगा। इस अवसर पर सांचौर जिले के चार उपखंडों सांचौर, चितलवाना, रानीवाड़ा, और बागोड़ा से अनुसूचित जाति वर्ग के उन अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा, जो 1 जनवरी 2023 से 30 नवंबर 2024 तक राज्य सेवा से सेवानिवृत्त हुए हैं। साथ ही, दिसंबर 2024 में सेवानिवृत्त होने वाले गणेशाराम पंचाल (मालमाड़ा) को भी सम्मानित किया जाएगा।

इस आयोजन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष आसूलाल गोयल करेंगे। जिला महासचिव नेमीचंद खोरवाल और कोषाध्यक्ष कांतिलाल कालमा सहित श्रवणकुमार गेलाणा, मेवाराम बाजक, प्रकाशचंद्र जीनगर, छगनलाल गर्ग, केवलाराम परमार, रिडमलराम गोयल, धीराराम पंचाल, बाबूलाल पारेगी, महेंद्रकुमार गुलशन, थानाराम पारेगी, सावालाराम मनोहर, गोरधनराम धान्धू, थानाराम गुलशन, प्रकाशचंद्र पंचाल, जेताराम परमार, नरसिंगाराम वर्मा, आर. के. तीरगर, बाबूलाल डॉगी, हिम्मताराम जैपावत, देवाराम वाघेला, गेनाराम बांदड़ा, रायमल राणुआ, राजेंद्र हिंगड़ा, उत्तमाराम सोलंकी, करण खोरवाल, पूजाराम गोयल, पप्पाराम सेजु, जैसाराम धान्धल, निम्बाराम कोरीध्वेचा, हरचंदराम चौहान, और नरेंद्र कुमार परमार कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभा रहे हैं।

जिलाध्यक्ष आसूलाल गोयल ने सभी समाजबंधुओं से इस आयोजन में समय पर उपस्थित होकर सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सम्मान में अपनी सहभागिता प्रदान करने की अपील की है।

यह कार्यक्रम न केवल सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों के योगदान को सम्मानित करेगा, बल्कि अनुसूचित जाति समाज के बीच एकजुटता और प्रेरणा का संचार भी करेगा।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments