Thursday, February 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह के निधन से पुरे देश में शोक,युवाओं ने...

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह के निधन से पुरे देश में शोक,युवाओं ने दिया श्रद्धांजलि

सोनभद्र। सुऐब अहमद खान जिला संवाददाता। जनपद सोनभद्र के डाला नगर में शुक्रवार की शाम शहीद स्थल पर युवाओं द्वारा कैंडल जलाकर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह के निधन पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

अहमद हुसैन ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी का जाना यह एक बहुत बड़ी छति हैं। उनकी प्रतिभा का लोहा पूरे विश्व ने माना। पूर्व प्रधानमंत्री ने अपने कार्यकाल के दौरान ऐतिहासिक फैसले लेकर पूरे भारत का विश्व पटल पर लोहा मनवाया।वहीं नागेंद्र पासवान और अवधेश चौहान ने भी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के ऐतिहासिक निर्णयों के विषय बताया।

शहीद स्थल पर मौजूद लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दिया।इस दौरान नागेंद्र पासवान,अवधेश चौहान,शाहनवाज शाह,नीरज पटेल,गुल्लू खान,अहमद हुसैन,अभिषेक राय,सिकंदर,रिशु,अहमद अली,महेश पटेल,दिनेश,दाढ़ी,रमेश गौतम आदि लोग मौजूद रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments