Thursday, February 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100 वीं जयंती आज , कहीं...

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100 वीं जयंती आज , कहीं कम्बल वितरण तो कहीं मिठाई खिलाकर मनाया गया जन्मदिवस

मूकनायक उत्तरप्रदेश

सुऐब अहमद खान

सोनभद्र – जनपद सोनभद्र में बुधवार को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व.अटल बिहारी वाजपेयी की 100वी जयंती के उपलक्ष्य में जगह-जगह विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।नगर पंचायत डाला क्षेत्र के चंद्रनगर में पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार उर्फ बबलू के नेतृत्व में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जरूरतमंदों और असहाय लोगों के बीच कंबल वितरित करके मिठाई खिलाया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद शंभू गौड़ ने कहा कि अटल जी के व्यक्तित्व,दूरदर्शिता और लोकप्रियता के कारण तीन बार देश के प्रधानमंत्री बने।वहीं कार्यक्रम का संचालन कर रहे संतोष कुमार उर्फ बबलू ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी एक राजनेता के साथ ही एक अच्छे लेखक भी थे।अटल बिहारी वाजपेयी ने अपना पुरा जीवन देश के नाम समर्पित कर दिया।उनके भाषण और ओजस्वी वाणी का विपक्ष के लोग भी तारिफ करते थे।मौके पर उपस्थित सदन साहू,सुशील त्रिपाठी,दिनेश साहू,संतोष त्रिपाठी,जीतेंद्र चंद्रवंशी, सुनील,आलोक,अभिषेक,अनिल पटेल,किशुन प्रजापति,सत्यम, बजरंगलाल,सुषमा देवी और बबीता देवी ने पुष्पांजलि अर्पित करके श्रध्दांजली दिया ।वहीं शहीद स्थल के समीप संदीप पटेल के नेतृत्व में भी पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व.अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती के उपलक्ष्य में एक श्रध्दांजली सभा का आयोजन किया गया।जिसमें ओमप्रकाश तिवारी ने सर्वप्रथम पुष्पांजलि अर्पित करके पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर प्रकाश डाला। उसके बाद संदीप पटेल, विशाल और बलबीर ने सामुहिक रूप से कहा कि आज हम सभी युवाओं को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी के जीवन से प्रेरणा लेना चाहिए।इस मौके पर रिशु जयसवाल,संतोष कुमार,देवनाथ,अनिल आदि लोग उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments