मूकनायक
न्यूज रिपोर्टर. राकेश कोठेनियां हलैना
बयाना/भरतपुर/राजस्थान
बयाना (भरतपुर) पांच दिन के बाद रुदावल थाना क्षेत्र के गांव जोतरौली में पुलिस पार्टी पर हमला करने के मामले में 4 महिलाओं सहित कुल 7 वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि गांव जोतरौली में दिनांक 26.11.2024 को कुछ महिलाओ व पुरुषों द्वारा पुलिस जाप्ता के साथ मारपीट व हाथापाई की गई तथा सरकारी बोलेरो का सीसा तोड दिया गया था। उक्त मामले में कार्रवाई करते हुए जोतरौली निवासी मनोज कुमार उर्फ मनीष पुत्र तेजपाल उर्फ गुडडू, तेजपाल उर्फ गुड्डू पुत्र बनयसिह, रमनसिंह पुत्र करतारसिंह, श्रीमती सुपीता उर्फ सविता पत्नी स्व. धारासिंह, श्रीमती नगीना पत्नी संजय, श्रीमती गुडिया देवी पत्नी मिथुन तथा श्रीमती विजय लक्ष्मी पत्नी रमन को गिरफ्तार किया है।

