मूकनायक राजस्थान अजमेर
हेमन्त कुमार जाटवा
अजमेर -: सराना के गंदे पानी के सुनवाई से भी नहीं हो पा रहा समस्या का निदान ~ पुष्कर स्थित कपालेश्वर महादेव मंदिर के पीछे वाली सड़क के पास बनी कालबेलिया बस्ती के सौ से ज्यादा परिवार पुष्कर कस्बे से जा रहे सिवरेज के गंदे पानी के साथ जीवन गुजारने को मजबूर है । पुष्कर शहर की गंदगी का यह पानी न सिर्फ बेहद सड़ांध मारकर लोगो का जीना मुहाल कर रहा है बल्कि इसकी गंदगी से पैदा हो रहे लाखो मच्छरों एवं अन्य कीट पतंगे के चलते अब यहां महामारी फैलने का खतरा भी बढ़ता ही जा रहा है । स्थिति इतनी ज्यादा खराब है कि लोग बगैर मुंह पर कपड़ा बांधे यहां से गुजर भी नहीं सकते तो आप अंदाजा लगा सकते है कि जो महिला पुरुष , छोटे छोटे मासूम बच्चे और बीमार अहम वाले बुजुर्ग चौबीस घंटे यही पर जीवन गुजार रहे है यह कितनी तकलीफ झेलनी पड़ रही होगी । खास बात यह है कि स्थानीय लोगों ने इस समस्या के समाधान के लिए ना सिर्फ स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों से कई बार गुहार लगाई है बल्कि बार बार होने वाली जन सुनवाई में भी इसके स्थाई समाधान के लिए मांग की है । लेकिन इसके बावजूद अभी तक इस समस्या का हल होना तो दूर इसको लेकर किसी ने भी गंभीरता तक नहीं दिखाई है । बड़ा सवाल यही है कि आखिर पुष्कर कस्बे से निकलने वाली गंदगी में यह गरीब परिवार आखिर कब तक जीने को मजबूर होते रहेंगे ।**आपको बता दे कि सिवरेज के गंदे पानी का पूरी तरह से निस्तारण करने की सारी जिम्मेदारी एडीए प्रशासन की है । लेकिन अब वो लिंक रोड क्रॉस करते हुए कालबेलिया बस्ती के पीछे तक पहुंचकर कई खेतों में अपनी जगह बनाकर दुर्गंध फैला रहा है । इस मामले।में एक और जहां एडीए प्रशासन आंखे मूंदकर बैठ गया है तो वही दूसरी और गनाहेड़ा ग्राम पंचायत की सरपंच इससे पूरी तरह पल्ला झाड़ रहे है । यही वजह है कि इन दोनों के चलते 100 से ज्यादा परिवारों का जीवन नर्क बन चुका है ।*

