मूक नायक
न्यूज रिपोर्टर,, राकेश कोठेनियां हलैना
भरतपुर,,,,दौसा जिले में एक पांच साल के मासूम के घर के पास बने बोरवेल में गिर जाने की घटना सामने आई है। स्थानीय लोगों के अनुसार मासूम 300 फीट गहरे बोरवेल में करीब 150 फीट की गहराई पर फंसा हुआ है। जानकारी के अनुसार, दौसा जिले के पापड़दा इलाके में स्थित काली खाड़ गांव की ढाणी डांगडा में पांच वर्षीय मासूम आर्यन मीना पुत्र जगदीश मीना खेलते समय घर के पास स्थित खुले बोरवेल में गिर गया। मासूम के परिजन लगातार बच्चे को आवाज दे रहे हैं ताकि वह घबराए नहीं। अपने परिजनों की आवाज सुनकर बच्चा जवाब भी दे रहा है। प्रशासन ने बोरवेल में ऑक्सीजन की नली डाली है ताकि बच्चे को सांस लेने में तकलीफ न हो। मासूम की जान बचाने के लिए प्रशासन ने एनडीआरएफ टीम को भी मौके पर बुलाया है। फिलहाल एसडीआरएफ की टीम और प्रशासन अपने स्तर पर बचाव कार्य में जुटा हुआ है। मौके पर करीब 10 जेसीबी से खुदाई का काम किया जा रहा है और मिट्टी हटाने के लिए 10 ट्रैक्टर लगाए गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार यादव, जिला परिषद सीईओ, नांगल राजावतान डीएसपी चारुल गुप्ता, एसडीएम यशवंत मीना, थाना प्रभारी मालीराम, दौसा विधायक डीसी बैरवा सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे

