मूकनायक/ हरियाणा
विमल वर्मा/ समाचार सम्पादक
गुडगांव, डॉ. बी.आर आम्बेडकर अधिकार मंच के सदस्य प्रताप सिंह कदम ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से मीडिया को बताया कि नगर निगम गुरुग्राम में हाल ही में होने जा रहे चुनाव में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीटों की संख्या 7 से घटा कर महज 3 कर दी गई हैं। कम की गई आरक्षित सीटों को बढ़ाए जाने के लिए दलित समाज के एक प्रतिनिधि मंडल ने दिनांक 26/12/2024 को हरियाणा सरकार के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर उन्हें रूबरू होकर ज्ञापन दिया। श्री सैनी ने आस लगाकर आने वाले अम्बेडकर अधिकार मंच व अन्य गणमान्यों को स्पष्ट संदेश दिया कि आरक्षित सीटों को किसी भी सूरत में बढ़ाया नही जाएगा। (नगर निगम गुरुग्राम में अनुसूचित जाति की सीटों को नहीं बढ़ाया जाएगा। ) अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों में इस फैसले से रोष व्याप्त है। एस.सी वर्ग के लोगों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा है कि इस अहंकारी भाजपा की हरियाणा सरकार का आने वाले नगर निगम गुरुग्राम के चुनावों में दलित समाज भाजपा के विरुद्ध वोट डालकर सबक सिखाने का काम करेगा। प्रताप कदम कहते हैं कि भाजपा का दलित विरोधी चेहरा तो पहले ही उजागर होने लगा था लेकिन संविधान रचयिता के विरुद्ध गलत टिप्पणी से इनकी दलित विरोधी भावना भी जन जाहिर हो गई है। मंच के सदस्य प्रताप ने कहा कि बाबा साहब द्वारा दिए आरक्षण को बचाने व अपने हक हुकूक एवं न्याय की लडाई लड़ने के लिए विचार विमर्श कर आगे रणनीति बनाने को दिनांक 29 दिसंबर 2024 प्रात: 11:00 बजे रविवार को डॉ बी आर आंबेडगर भवन सैक्टर 4 में रिटायर्ड IRS अधिकारी माननीय जितेंद्र कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में दलित समाज के अनेकों बुद्धिजीवी गणमान्य लोगों ने भाजपा को संविधान विरोधी/आरक्षण विरोधी एवं दलित विरोधी बताते हुए कहा कि भाजपा के हरियाणा प्रदेश मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिलने के बावजूद दलित समाज अपनी जायज मागों के न माने जाने से बहुत निराश हुआ है। सभी ने सामूहिक रूप इसकी कड़ी भर्त्सना की है। दलित समाज में भी इससे बहुत रोष व्याप्त है। प्रताप सिंह कदम ने ये भी बताया कि इस बैठक को संबोधित करते दलित समाज समस्त नेताओं ने संयुक्त रूप से कहा कि भाजपा का इतिहास हमेशा संविधान विरोधी/ आरक्षण विरोधी एवं दलित व मुस्लिम विरोधी ही रहा है। इस बैठक में भाजपा की दलित विरोधी सरकार के मुख्यमंत्री मा.नायब सिंह सैनी, नगर निगम गुरुग्राम में ही नहीं अपितु पूरे हरियाणा के नगर निगम चुनाव में दलित समाज की आरक्षित सीटें कम करके बाबा साहब डॉ बी आर आंबेडकर द्वारा भारतीय संविधान में दिये गए आरक्षण कोटे की व्यवस्था को खत्म करने का मनमाना आचरण किया है। यह भाजपा की सरकार भारतीय संविधान को ही खत्म करना चाहती हैं। इस बैठक में सभी दलित समाज के सगठनों के प्रतिनिधियों ने सामूहिक रूप से फैसला लेते हुए कहा की नगर निगम गुरुग्राम के वार्डो में कम की गई सीटों की लड़ाई को दलित समाज के लोग कोर्ट से लेकर रोड़ तक पूरी ताकत व मजबूती से लड़ेंगे। भाजपा को जड़ से उखाड़ने के लिए भाजपा मेयर प्रत्याशी सहित सभी सीटों पर भाजपा पार्षद प्रत्याशियों को हराने का काम किया जाएगा। इसके लिए बीस सदस्य की टीम का गठन किया गया है जो आगे बैठकें कर हर वार्ड में टीमें गठित कर भाजपा के सभी प्रत्याशियों को हराने का काम भी करेगी। इस बैठक में दलित के सामाजिक/धार्मिक/ राजनैतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। जिसमें डॉ श्याम लाल, संतलाल जोतरिवाल,रतन सिंह बडगूजर, लिखीराम, जयभगवान, जगबीर फुलिया, ओपी कायत,रणसिंह संभरिया, महावीर तवंर, चमन लाल सौदा, डॉ. के. लाल,ओम प्रकाश धनिया,के.एल तवंर, हरी मौर्या,अरुण सोलंकी, राधे श्याम, श्याम लाल बामणिया, रोहित नोनीवाल, मोहन खुरानिया, एडवोकेट रोहित मदान, राकेश कुमार, सुमित एवं अन्य बुद्धिजीवियों व सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे।

