Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorized' नशामुक्त हो समाज ' बैरवा विकास समिति की मीटिंग में लिया...

‘ नशामुक्त हो समाज ‘ बैरवा विकास समिति की मीटिंग में लिया बड़ा निर्णय

मूकनायक राजस्थान बूंदी

संवाददाता शैतान सिंह

इंदरगढ़ (सुमेरगंजमंडी) दिनांक 22.12.2024 को निकटवर्ती कमलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में बने कार्यालय बैरवा धर्मशाला विकास समिति कमलेश्वर (पापडा) की मासिक मीटिंग आयोजित की गयी। अध्यापक अमर सिंह बैरवा ने बताया कि मीटिंग की अध्यक्षता राधेश्याम बैरवा द्वारा की गयी। समिति के अध्यक्ष सेवा निवृत व्याख्याता प्रकाश चन्द्र बैरवा द्वारा समिति के द्वारा किये जाने वाले समाज सुधार के कार्यों की तरफ समाज का ध्यान देने पर जोर दिया गया। तथा समाज में व्याप्त कुरीतियां को मिटाने के लिये आग्रह किया गया जैसे समाज में नशा मुक्ति हेतु समाज को काफी जोर दिया जाना चाहिए। एवं कोषाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार बैरवा अध्यापक ने दहेज प्रथा एवं मृत्यु भोज को समाज के लिये कलंक बताया। इस अवसर पर सचिव बद्री लाल बैरवा, पूर्व सरपंच छीतर लाल बैरवा, माधो लाल बैरवा, मोती लाल बैरवा कजोड़ मल बैरवा, बाबू लाल बैरवा कमलेश बैरवा सहित आस पास के ग्रामवासी उपस्थित रहे जिन्होने समिति की इस पहल की काफी सराहना की।

मंच संचालन सचिव श्री बद्री लाल बैरवा सेवा निवृत कार्यालय सहायक द्वारा किया गया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments