Thursday, February 26, 2026
Homeबूंदीदेईखेडा पुलिस की बड़ी कार्यवाही , 230 किलो 30 ग्राम डोडा चूरा...

देईखेडा पुलिस की बड़ी कार्यवाही , 230 किलो 30 ग्राम डोडा चूरा सहित बिना नम्बरी कार करी जप्त , आरोपी फरार

मूकनायक राजस्थान बूंदी

संवाददाता विष्णु प्रसाद बैरवा

लाखेरी -: जिला पुलिस अधीक्षक बूंदी द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे उक्त निर्देशों की पालना में श्रीमती उषा शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बूंदी के मार्गदर्शन में श्री नरेंद्र नागर आर पी एस वृत्ताअधिकारी वृत्त लाखेरी जिला बूंदी के सुपरविजन में श्री अजीत सिंह उ.नि. थानाधिकारी व टीम द्वारा दिनांक 30 दिसंबर 2024 को गस्त अवैध कार्य चैकिंग व नाकाबंदी के दौरान दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर लबान स्टेशन टोल प्लाजा के पास अज्ञात मुलजिमान कार बिना नम्बरी NISSAN TERRSNO को छोड़कर भाग गया,वाहन कार NISSAN TERRSNO बिना नम्बरी को चेक किया गया तो पीछे कुल 12 काले रंग के कट्टे डोडा चूरा से भरे हुए मिले ,जिसका वजन किया गया तो 12 कट्टों में डोडा चूरा का शुद्ध वजन 230 किलो 30 ग्राम हुआ। नियमानुसार अवैध डोडा चूरा व वाहन कार NISSAN TERRSNO बिना नम्बरी को जप्त किया गया तथा अज्ञात चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया जाकर अज्ञात मुलजिमान की तलाश शुरू की गई है ।

पुलिस टीम

1.अजीत सिंह उ.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना देईखेडा जिला बूंदी

2 श्री सत्यनारायण हेड. कानि. 179 पुलिस थाना देव खेड़ा जिला बूंदी

3 श्री कौशलेंद्र सिंह हेड. कानि. 871 पुलिस थाना देईखेडा जिला बूंदी

4 मुकेश कुमार कानि. 876 पुलिस थाना देईखेडा जिला बूंदी

5 कैलाश राम कानि. 1037 पुलिस थाना देईखेडा जिला बूंदी

6 रामनिवास कानि. 438 पुलिस थाना देईखेडा जिला बूंदी

7 बृजराज सिंह कानि.1236 पुलिस थाना देईखेडा जिला बूंदी

8 रामसागर चालक कानि. 719 पुलिस थाना देईखेडा जिला बूंदी

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments