Thursday, February 26, 2026
Homeभरतपुरदिल्ली से आई बारात बकरी डांस रोचक रहा

दिल्ली से आई बारात बकरी डांस रोचक रहा


मूक नायक
न्यूज रिपोर्टर..राकेश कोठेनियां हलैना

(अनोखी बारात)


डीग,, कस्बे में निकाली गई अनोखी बारात बन गई चर्चा का विषय। अनोखी बारात को देखने के लिए लोगों का लग गया हुजूम। प्राप्त जानकारी अनुसार डीग नगर पालिका में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत जयंत कुमार की बेटी बबीता कुमारी की दिल्ली निवासी प्रॉपर्टी डीलर साहिल के साथ यह हुई थी शादी। दलित परिवार के बेटी की दिल्ली से आई अनोखी बारात ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। बारात में लोग बकरियों को नचाते नजर आए साथ ही बारात में बैंड, डीजे, रथ और देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां भी दिखी। दिल्ली से लग्जरी कारों ने आई बारात में डांसिंग कारें भी शामिल थी। बारात में कलाकारों के डांस ग्रुप भी आए, जिनमें महिला डांसर भी शामिल थी। कलाकारों ने फिल्मी गीतों और डीजे की धुनों पर जमकर डांस किया। दिल्ली से आई बारात मुख्य बाजार घंटाघर से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होकर हरिजन बस्ती पहुंची। बारात को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। बारात देखने के लिए लोग सर्द भरी रात में सड़कों और मकानों की छतों पर काफी देर तक खड़े रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments