मूकनायक
राजस्थान/ अजमेर
राष्ट्रीय प्रभारी ओमप्रकाश वर्मा
दलित अधिकार केंद्र अजमेर द्वारा भारत भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र मांगलियावास अजमेर में दिनांक 27 दिसंबर 2024 को सामाजिक समरसता बैठक का जिला स्तरीय बैठक संपन्न हुई बैठक में दलित अधिकार केंद्र के मुख्य कार्यकारी एडवोकेट हेमंत मिमरोट ने कहा कि जातियां मनुष्य द्वारा निर्मित है। जो अपने स्वार्थ के वशीभूत होकर बनाई गई है जातिगत भेदभाव से व्यक्तिगत समाज का विकास बाधित होता है।
दलित अधिकार केंद्र की सहायक निदेशक एडवोकेट चंदा लाल बैरवा बताया कि सद्भावना के बिना व्यक्ति परिवार समाज व देश का विकास संभव नहीं है इसलिए हम सबको जाति धर्म क्षेत्र से ऊपर उठकर सर्वोदय की भावना से विकास पर बल देना चाहिए
दलित अधिकार केंद्र की राज्य समन्वयक एडवोकेट खुशबू सोलंकी ने कहा कि महिलाओं के विकास के बिना देश का विकास अधूरा है पितृस सत्ता के कारण से महिलाओं को विकास में पीछे धकेल दिया है जिसके कारण से महिलाएं आज भी विकास की मुख्य धारा में नहीं जुड़ पाई।
दलित अधिकार केंद्र की जिला समन्वयक श्रीमती इंदिरा सोलंकी ने कहा कि दलित महिलाएं दोहरी शोषण का शिकार होती है दलित महिला होने के कारण से तथा महिला होने के कारण से इसलिए महिलाओं के विकास के बिना समाज का विकास की कल्पना करना बेमानी है।
ग्राम पंचायत मांगलियावास की सरपंच दुर्गा प्रसाद चौधरी ने कहा कि जातिगत भेट भाव करना मानवता पर कलंक है सभी को साथ लेकर चलना चाहिए।
सामाजिक कार्यकर्ता कैलाश चिड़ीवाल ने कहा कि छुआछूत भेदभाव करना कानूनी अपराध है।
इंदिरा सोलंकी जिला कोऑर्डिनेटर दलित अधिकार केंद्र अजमेर

