Thursday, February 26, 2026
Homeदबोहदबोह में गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ प्रदर्शन: रैली निकाल कर...

दबोह में गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ प्रदर्शन: रैली निकाल कर जताया विरोध , तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

मूकनायक/ मध्य प्रदेश

बी पी बौद्ध

दबोह, 23 दिसम्बर। देश के गृहमंत्री अमित शाह द्वारा डॉ आंबेडकर पर की गई अपमान जनक टिप्पणी से नाराज लोगों ने दबोह नगर में रैली निकालकर विरोध जताया। और महामहिम राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। लोगों ने रैली को वार्ड नं 7 से शुरू किया और विभिन्न मार्गों से होते हुए नए तहसील परिसर में पहुंचकर तहसीलदार को ज्ञापन दिया। लोगों का कहना है कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने डॉ आंबेडकर पर गलत बयानबाजी करके अपनी ओछी मानसिकता को दिखाया है। इस दौरान सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments