मूकनायक राजस्थान बूंदी
जिला ब्यूरो चीफ राकेश कुमार बैरवा
कोटा -: आज दिनांक 19 दिसंबर 2024 कोटा शहर आजाद समाज पार्टी जिला अध्यक्ष हनुमान बौद्ध के बड़े भाई मदन लाल मेघवाल S/O सूरज मल को आज शाम 7 बजे ग्राम जगरनाथ पूरा में मुख्य आरोपी मोहित वैष्णव, गोलू जाट व अन्य उनके 10 साथियों ने उनके सिर पर धारदार हथियारों लठ से हमला किया गया l मौका स्थिति पर एएसपी प्रदेश कार्यकारणी सदस्य महेंद्र पाल मूलनिवासी ने पहुंच कर घटना स्थल की जानकारी दी।
पीड़ित के शिर व पांव में गंभीर चोट आई है
वह गंभीर हालत में एमबीएस हॉस्पिटल कोटा में एडमिट कराएं गए हैं l आरोपी तकरीबन महीने भर से पीड़ित के घर जाकर जान से मारने की धमकियां और महिलाओं से छेड़छाड़ तथा बुलेट मोटरसाइकल से फटाके फोड़ अपनी दबंगी बताता था और जाति सूचक शब्द डेडिया चमारिया बोल प्रताड़ित करता था l इसकी प्राथमिक सूचना थाथेड चौकी में दी जा चुकी थी l इसके बावजूद इन अपराधियो को कानून व्यवस्था का कोई भय व्याप्त नही था ।
इन्होंने इस संगीन वारदात को अंजाम दिया l अगर इस घटना को कोटा शहर पुलिस अधीक्षक द्वारा संज्ञान में लेकर कठोर कानूनी धारा एससी एसटी एक्ट, प्राण घातक हमले , महिला छेड़छाड़ सहित सभी धाराओं में इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की तो भीम आर्मी ,आजाद समाज पार्टी कोटा जिला मुख्यालय पर उग्र धरना प्रदर्शन करेगी जिसकी समस्त जिम्मेदारी कोटा जिला प्रशासन की होगी l

