Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedतेज रफ्तार स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पलटी चालक गंभीर रूप से घायल।

तेज रफ्तार स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पलटी चालक गंभीर रूप से घायल।

सोनभद्र। सुऐब अहमद खान जिला संवाददाता।

सोनभद्र-थाना चोपन क्षेत्र अंतर्गत बग्घानाला के पास फ्लाईओवर पर एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर में थाना चोपन क्षेत्र के बग्घानाला के पास वाराणसी-शक्तिनगर राज्य मार्ग के फ्लाईओवर पर चोपन से डाला की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

मौके पर जुटे लोगो ने घायल चालक को इलाज के लिए सीएचसी चोपन के लिए भेज दिया गया।घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे चोपन पुलिस एवं 112 ने हाइड्रा क्रेन द्वारा गाड़ी को अपने कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments