Thursday, February 26, 2026
Homeबूंदीडॉ भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी...

डॉ भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा रक्तदान शिवर का आयोजन

मूकनायक/ राजस्थान/ बूंदी

जिला ब्यूरो चीफ राकेश कुमार बैरवा

कोटा -: दिनांक 6 दिसंबर 2024 को कोटा क्रेसर बस्ती बरडा बस्ती में आजाद समाज कोटा संभाग प्रभारी CP चांदसी व प्रदेश कार्यकारणी सदस्य महेंद्र पाल मूलनिवासी , उच्छव वर्मा के संयुक्त तत्वावधान में और धनराज चार्वाक , चिंताराम बैरवा के संयुक्त नेतृत्व में बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर परनिर्वाण दिवस पर विशाल रक्तदान शिवर और कोटा संभाग समीक्षा मीटिंग आयोजित की l कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ASP सह प्रदेश प्रभारी धर्मेंद्र जाटव रहे व विशिष्ट अतिथि ASP प्रदेश अध्यक्ष अमरचंद हरसोलिया व प्रदेश महासचिव चंद्र शेखर मौर्य रहे l कार्यक्रम की अध्यक्षता कोटा जिला अध्यक्ष हनुमान बौद्ध ने की l रक्त दान शिविर में प्रदेश प्रभारी जी द्वारा शिविर का उदघाटन किया ।
शिवर में 102 यूनिट रक्त संग्रहण किया गया l इस दौरान आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बड़ चढ़ कर हिस्सा लिया l तत्पश्चात मुख्य अतिथियो का माला साफा पहनाकर स्वागत किया और मुख्य अतिथि धर्मेंद्र जाटव ने अपने उद्बोधन से कार्यक्रताओ को बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके त्याग से समाज को अवगत करवाया l तत्पश्चात प्रदेश प्रभारी जी ने कोटा संभाग कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की समीक्षा ली और तुरंत प्रभाव से अपनी विधानसभा व जिला टीम को मजबूत कर , आने वाले निकाय चुनाव और पंचायती राज चुनाव में अपना प्रत्याशी खड़े करने के निर्देश दिए l इस दौरान कोटा जिला प्रभारी रवि कुमार , बारां जिला प्रभारी कमल बैरवा, बूंदी जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह मेहरा। , जिला उपाध्यक्ष हरिओम, कोटा सेल जिला प्रभारी जितेंद्र मेघवाल , कोटा ग्रामीण जिला अध्यक्ष धनराज अंबेडकर, कोटा ग्रामीण it सेल जिला प्रभारी रणजीत बैरवा,कोटा जिला महासचिव मनीष मेघवाल , अर्जुन बौद्ध , सुरेश काटेवाला , मियाराम जहरवाल, बसंत बैरवा, भेरूलाल लिलेडा, मूलचंद रैदास, मनमोहन बैरवा, नंदकिशोर, हीरालाल जी, फूलचंद आदि समस्त जिम्मेदार साथी उपस्थित रहे ।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments