मूकनायक /राजस्थान
*राष्ट्रीय प्रभारी ओमप्रकाश वर्मा*
नीमकाथाना – जालपाली तहसील श्रीमाधोपुर में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । मुख्य अतिथि के रूप श्रीमाधोपुर पुलिस थानाधिकारी के रूप में शिरकत की । साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में मंच पर गणमान्य लोग के रूप में शोभाग सिंह शेखावत, भजन लाल बिजारणियां, मोहन लाल सैनी, मयंक सैनी, अशोक जी तिवारी, राजू जी बिजारणियां, हरिनारायण जी शर्मा आदि अन्य लोग मौजूद रहे ।
सामाजिक कार्यकर्ता अविनाश बराला बताते है कि रक्त किसी फैक्ट्री में नही बनता है यह बनता है मानव के शरीर में, रक्तदान करके आप किसी की जान बचा सकते है, यही इंसानियत है यही मानव धर्म है, इसे करे रक्तदान करके आप स्वस्थ रहते है
आगाज फाउंडेशन के सानिध्य में आज रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । आगाज फाउंडेशन के प्रिंस तिवारी, अनिल बराला, प्रवीण वर्मा, अरविन्द वर्मा, बादल सिंह बिजारणियां कृष्ण आसीवाल व आदि अन्य लोग मौजूद रहे ।
जिसमें रक्त दाताओ ने बढ़ चढ़कर भाग लिया । रक्तदान आयोजन में लगभग आज 55 यूनिट रक्त संग्रहण हुआ ।

