Thursday, February 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशग्राम प्रधान द्वारा कंबल,स्वेटर व साड़ी पाकर खिले ग्रामीणों के चेहरे

ग्राम प्रधान द्वारा कंबल,स्वेटर व साड़ी पाकर खिले ग्रामीणों के चेहरे

मूकनायक उत्तरप्रदेश

सुऐब अहमद खान

सोनभद्र – उत्तर प्रदेश के आदिवासी बहुल जनपद सोनभद्र में विकास खंड-कोन अंतर्गत ग्राम पंचायत मिटिहिनिया के ग्राम प्रधान अजय कुमार कुशवाहा द्वारा आज बुधवार को जरूरतमंदों में कंबल,स्वेटर,साड़ी आदि का वितरण किया जिससे ग्रामीणों के चेहरे खुशी से खिल उठे।प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत क्षेत्र मिटिहिनिया के ग्राम प्रधान अजय कुमार कुशवाहा ने आज बुद्धवार को ठंडी को देखते हुए ग्राम सभा के विवाह मंडप स्थित प्रांगण में उपस्थित सभी ग्रामीणों को भोजन कराते हुए गरीब,वृद्ध,विधवा एवं असहाय लोगो में 300कम्बल,100 साड़ी-100 टोपी,100 स्वेटर मां महारानी समिति के सदस्य भगवानदास,डॉ धीरेन्द्र कुमार,जितेंद्र कुमार,मदन प्रसाद,ददन भारती,अच्छे लाल,रामबदन कुशवाहा,लल्लन भारती,आनन्द कुमार कुशवाहा,उमाशंकर कुशवाहा,श्याम सुन्दर कुशवाहा व अनिल कुमार रोजगार सेवक खरौंधी की उपस्थिति में वितरित किया गया।कार्यक्रम का संचालन भगवान दास कुशवाहा ने किया।वही ग्रामीणों ने बताया कि इस ठंड में ग्राम प्रधान द्वारा यह पुनित काम किया जा रहा हैं जिससे हम सभी ग्रामीण बहुत ही खुश हैं।वहीं ग्रामीण महिलाओं ने भी प्रधान के इस नेक काम की प्रशंसा करते हुए आशीर्वाद दिया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments