Thursday, February 26, 2026
Homeअजमेरगृह मंत्री अमित शाह के बयान पर जताई आपत्ति, ज्ञापन सौंप कर...

गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर जताई आपत्ति, ज्ञापन सौंप कर जताया विरोध

मूकनायक /राजस्थान / केकड़ी

जिला ब्यूरों चीफ शंकर लाल बैरवा

केकड़ी -: आजाद समाज पार्टी की ओर से Already को कलेक्ट्रेट के बाहर धरना प्रदर्शन किया गया तथा अतिरिक्त जिला कलक्टर चन्द्रशेखर भण्डारी को ज्ञापन सौंप कर गृहमंत्री अमित शाह के बयान की निंदा की गई। ज्ञापन में बताया कि गृहमंत्री अमित शाह ने संसद में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के प्रति अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया है। यह कतई सही नहीं है। उन्हें अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए, ताकि बाबा साहब का सम्मान बरकरार रह सके। इस मौके पर आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष डी.एल वर्मा एडवोकेट, उपाध्यक्ष रामराज मीणा एडवोकेट, केकड़ी विधानसभा अध्यक्ष द्वारका प्रसाद चंदेल, कोषाध्यक्ष हेमराज रेगर, विधि प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार धवलपुरिया एडवोकेट, परमेश्वरलाल वर्मा, सूरज करण वर्मा, महेंद्र मौर्य, घनश्याम झारोटिया, किशन लाल वर्मा, राजू मेघवंशी, सूरज कोली, योगेश कुमार रेगर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments