मूकनायक राजस्थान बूंदी
जिला ब्यूरो चीफ राकेश कुमार बैरवा
कोटा : संसद भवन में अभिभाषण कार्यवाही के दौरान गृहमंत्री अमित शाह द्वारा संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के ऊपर गलत टिप्पणी करके उनका अपमान किया गया
जिसके कारण बाबा साहब के अनुयायियों में भारी आक्रोश है
आज भीम आर्मी भारत एकता मिशन कोटा टीम के द्वारा जिला अध्यक्ष अनील पाटौदिया के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में एक विशाल रैली प्रदर्शन किया गया
इस दौरान बाबा साहब के समर्थकों द्वारा गृहमंत्री अमित शाह का पूतला दहन किया गया तथा साथ ही
” अमित शाह इस्तीफा दो ” के नारा लगाया गया।
रैली के बाद सभी लोगों ने राष्ट्रपति के नाम कोटा जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा , तथा साथ ही नाराज लोगों ने बताया कि या तो गृहमंत्री अमित शाह माफी मांगे,या इस्तीफा दें।
इस दौरान भीम आर्मी कोटा जिला अध्यक्ष अनील पाटौदिया , महेंद्रपाल मूलनिवासी, राजेंद्र कुमार बैरवा, सोनू , नन्द लाल कोली, धनराज , श्याम लाल , बबलू ,अतहर मिर्जा इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे

