
मूकनायक राजस्थान ब्यावर तहसील मसूदा
भोज राज बैरवा कान पुरा
मसूदा -: ग्राम जामोला स्थित राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मंगलवार को मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन सरपंच नरेंद्र विक्रम सिंह राठौड़ व पीएचसी चिकित्सा प्रभारी डाक्टर उर्वशी भड़ाना के सानिध्य में शिविर का शुभारंभ किया गया।शिविर में विभिन्न बिमारियों से ग्रसित मरीजों की जांच कर उन्हें निशुल्क दवा वितरित की गई।डॉ सीमा गुर्जर ने बताया की चिकित्सा प्रभारी डाक्टर भडॉना की देखरेख में 538 मरीजों की निशुल्क जांच कर दवा वितरित की गई।वही 6 रोगियों को रेफर किया गया।शिविर में 2 आयुष्मान आरोग्य कार्ड वितरित किये गए।साथ ही पांच निक्षय पोषण किट भी वितरित किए गए,आरोग्य शिविर में दंत रोग विशेषज्ञ,स्त्री रोग विशेषज्ञ डाक्टर आदि सभी बीमारियों के डॉक्टर उपस्थित थे
इस मौके पर डॉ अमित वैष्णव,डॉ लेखराज चौधरी,डॉ मनीष गहलोत,डॉ बबलू,आयुर्वेदिक डॉ रामराज गुर्जर,आयुर्वैदिक डॉ सीमा गुर्जर, कमल सेन,धीरज रेनवा,मीनाक्षी,सुखपाल प्रजापत,पुनम,सुरेंद्र कुमार,ममता सेन अन्य आदि मौजूद थे।

