Thursday, February 26, 2026
Homeमध्यप्रदेशअमित शाह द्वारा की गई बाबा साहब के ऊपर आपत्तिजनक टिप्पणी को...

अमित शाह द्वारा की गई बाबा साहब के ऊपर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर दमोह में बीएसपी के बैनर तले प्रदेशव्यापी प्रदर्शन

मध्य प्रदेश/पन्ना

जिला ब्यूरो चीफ संदीप अहिरवार

मध्य प्रदेश के दमोह जिले में बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में कोटा में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तोड़े जाने के संबंध में कलेक्टर और अमित शाह द्वारा की गई बाबा साहब की आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सोपा अमित शाह द्वारा संसद में शीतकालीन सत्र के दौरान भारतीय संविधान के मूल निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के प्रति अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया गया यह न केवल अशोभनीय है बल्कि बाबा साहब के प्रतिअसंवेदनशीलता व जातिवादी के मानसिकता को भी प्रदर्शित करता है ऐसी बहुजन समाज के आत्म सम्मान को काफी ठेस पहुंची है और इसको लेकर समाज के हर वर्ग के लोगों के बीच काफी आक्रोश है इनका इस प्रकार का अपमान और अनादर किसी भी रूप में लोगों को स्वीकार नहीं है इसके चलते दमोह जिले में बहुजन समाज पार्टी के बैनर तले बड़ी तादाद में अमित शाह गृहमंत्री के विरोध में प्रदर्शन किया और महामहिम से यह आग्रह किया है कि जल्द से जल्द इस पर एक्शन लिया जाए अमित शाह माफी मांगे या अपने पद से इस्तीफा दें

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments