मूकनायक/राजस्थान/जिला ब्यूरो चीफ सांचौर/रिडमल राम परमार
सांचौर, 08 दिसम्बर 2024: अम्बेडकर सेवा समिति सांचौर के बैनर तले 29 दिसम्बर 2024 को आयोजित होने वाले तृतीय प्रतिभा सम्मान व स्नेहमिलन समारोह 2024-25 की तैयारी बैठक अध्यक्ष नरेश पातलिया की अध्यक्षता में अम्बेडकर पार्क पंचायत समिति सांचौर में आयोजित हुई।
सेवा समिति के महासचिव कानाराम पारीक ने बताया कि समिति इस वर्ष भी तृतीय एससी-एसटी प्रतिभा सम्मान व स्नेहमिलन समारोह का आयोजन अम्बेडकर उद्यान बी. ढाणी भीनमाल रोड सांचौर में करने जा रही है। बैठक में भामाशाह बनाने, मेहमानों की सूची तैयार करने और अधिक से अधिक प्रतिभाओं को सम्मानित करने के लिए व्यापक प्रसार-प्रचार पर जोर दिया गया। इसके लिए पेम्पलेट का वितरण करते हुए प्रत्येक गांव और घर तक पहुंचने की योजना बनाई गई।
अध्यक्ष नरेश पातलिया ने कहा कि सभी जाति वर्ग की सहभागिता को ध्यान में रखते हुए पिछड़े वर्ग की प्रतिभाओं को एक ही मंच पर सम्मानित होने का अवसर मिलेगा, जिससे वे प्रेरित होकर अपने जीवन में नई ऊंचाइयों को छू सकेंगे।
इस अवसर पर भेराराम परमार (सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य), विरधाराम गोयल, मसराराम गर्ग, नेमीचंद खोरवाल, केवलाराम परमार, प्रकाशचंद जीनगर, तगाराम पहाड़पुरा, प्रेमाराम पारेगी, पोपटलाल (व्याख्याता), अशोककुमार पारेगी, नारायणकुमार सिंघल (असिस्टेंट प्रोफेसर), हेमराज अरणाय (प्रधानाचार्य), जयकिशन भील (वरिष्ठ अध्यापक), शांतिलाल राणा, वचनाराम भील, आईदानराम खेतेश, सांवलाराम जयपाल, शंकरलाल गवारिया, कृष्णकुमार वाघेला, एडवोकेट राजेन्द्र हिंगड़ा, एडवोकेट केशाराम पहाड़पुरा, लखमाराम परमार, चेतन भरत भाटिया, रमेशकुमार खानवत, आंबाराम पारीक (वरिष्ठ अध्यापक), वरजांगाराम तीरगर, संजय कालमा, दलपत कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

