Thursday, February 26, 2026
Homeबूंदीअनुसूचित जाति वर्ग के उद्यमियों का राज्य स्तर पर होगा डेटा बेस...

अनुसूचित जाति वर्ग के उद्यमियों का राज्य स्तर पर होगा डेटा बेस तैयार

मूकनायक राजस्थान बूंदी संवाददाता विष्णु प्रसाद बैरवा

लाखेरी – डॉ० अम्बेडकर अनुसूचित जाति अधिकारी-कर्मचारी एसोसिएशन (अजाक) राजस्थान के लाखेरी / इन्द्रगढ ब्लॉक अध्यक्ष अमर सिंह बैरवा ने बताया कि अजाक केन्द्रीय कार्यकारिणी की बैठक दिनांक 26 नवम्बर 2024 के निर्णय के अनुसार अनुसूचित जाति वर्ग के व्यवसायियों / कारोबारियों को एक मंच प्रदान करने के उद्देश्य से राज्य स्तर पर डाटा बेस तैयार किया जाना है। डाटा बेस तैयार होने के बाद सरकार से व्यवसायििों की समस्याओं के सम्बन्ध में चर्चा किया जाना संभव हो सकेगा तथा व्यवसाय के सम्बंध में प्रदेश स्तर पर व्यवसाय कर रहे इस वर्ग के अन्य लोगों को भी जानकारी तथा समन्वय स्थापित हो सकेगा।प्रदेश कार्यकारिणी के पत्रांक एफ/अजाक/54/2024/2949 दिनांक 28.11.2024 के अनुसार प्रत्येक जिला अध्यक्ष / महासचिव / प्रभारी अजाक, राजस्थान से निर्धारित प्रारूप में सूचना चाही गयी है।अजाक द्वारा चलायी जा रही इस मुहिम से अनुसूचित जाति वर्ग के कारोबारियों को प्रोत्साहन मिलेगा। एवं अपने व्यवसाय को बढ़ाने तथा एक वर्ग को उचित प्लेट फॉर्म मिलेगा। अजाक के साथ ही डिक्की (दलित इडियन चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्री) भी इसी तरह एसी/एसटी वर्ग के उद्यमियों को I प्रोत्साहित करती है

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments