Thursday, February 26, 2026
Homeबूंदीअतिक्रमण से बाजार सिकुड़े ,बड़े हादसे का डर फिर भी नगरपालिका नही...

अतिक्रमण से बाजार सिकुड़े ,बड़े हादसे का डर फिर भी नगरपालिका नही दे रही ध्यान

मूकनायक राजस्थान बूंदी

संवाददाता विष्णु प्रसाद बैरवा

लाखेरी – नगर पालिका लाखेरी की उदाशीनता आई सामने,अतिक्रमण को बड़ावा देने से चुंगी नाका से रामधन चौराहा तक शहर की मुख्य सड़को पर अतिक्रमण की बाढ़ आ गई है। शहर की सडके सिकुड़ रही है। जिससे जाम की समस्या वह स्कूल कोचिंग के बच्चे कभी भी दुर्घटना का शिकार हो सकते है । 40 फिट की सडके अब 15 से 18 फिट की रह गई। बाहुबली व धन्ना सेठ सड़को पर अतिक्रमण कर के बैठे है। जिनके सामने नगर पालिका प्रसासन भी अपाहिज नजर आ रहा है। अतिक्रमण को लेकर आमजन मे रोष है। सभी दुकानों की सीमा तय की जाए
शहर के सौंदर्यकरण के लिए मकड़ी जाल को ध्वस्त कर डिवाइडर डाले जाए। नगर प्रसासन गरीब का चबूतरा तोड़ने तो मय जापते के सेना लेकर पहुंच जाता है। जबकी शहर मे फैले मकड़ी के जाल की तरह अतिक्रमण पर अपनी यारी लुटाने मे लगी है। अतिक्रमण को लेकर शहर मे गुस्सा है यह गुस्सा किसी दुर्घटना पर फुट सकता है। नगर पालिका सभी अतिक्रमण को गिराने, वह सड़क किनारे सामान रख कर सड़को को बाधित करने वालो के खिलाफ कार्यवाही नही करने के कारण भी अतिक्रमण कर्ताओ के हौंसले बुलंद हैं

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments