मूकनायक
हरियाणा /करनाल/जुंडला
पत्रकार रमेश कुमार
गांव जुंडला में कृष्ण पंचायत मेंबर की अध्यक्षता में डा . भीमराव अंबेडकर जी का परीनीर्वाण दिवस मनाया। इस मौके पर प्रमोद(रिंकू) बटोही जिला कार्यकारणी सदस्य बसपा,रोहित मदान सेक्टर अध्यक्ष जुंडला बसपा,सलिंद्र मदान,अमन बिशियर,दीपक पोडिया,विजय नरवाल,सावन मदान,संदीप वाल्मीकि आदि साथी मौजूद रहे।इस मौके पर प्रमोद बटोही जी ने कहा कि परम् पूज्य बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर जी संविधान निर्माता थे उन्होंने दलित, पिछड़ों,अति पिछड़ों,अलपसंख्यो और महिलाओं के सम्मान के लिए काम किया।तभी देश में पहली बार ऐसा देखने को मिला उनके निधन पर 3 लाख से ऊपर महिलाएं श्मशान में पहुंची थी।उन्होंने कहा कि आज बाबा साहब जी के परिणिर्वाण दिवस असली श्रद्धांजलि तो तभी होगी जब हम इस युग के महामानव बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर जी के बताए रास्ते पर चले।

