मूकनायक/ देश
*राष्ट्रीय प्रभारी ओमप्रकाश वर्मा*
08 दिसंबर रविवार 2024 को डॉ अम्बेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी एवं नेशनल केरियर सर्विस सेंटर फॉर SC & ST, जयपुर भारत सरकार द्वारा सोसायटी प्रांगण झालाना डूंगरी जयपुर में प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक निशुल्क रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें निजी क्षेत्र की 16 कंपनीयां संलग्न डिटेल्स अनुसार भाग लेंगी। 18 वर्ष से 35 वर्ष तक की आयु के इच्छुक व्यक्ति (महिला/ पुरुष) संलग्न प्रारूप में आवेदन पत्र तीन पासपोर्ट साइज फोटो सहित भरकर लाए। चयनित व्यक्तियों को चयन पत्र श्रीमती मंजू शर्मा, सांसद जयपुर एवं श्री राम सहाय वर्मा, विधायक, निवाई पीपलू द्वारा मेले में ही वितरित किए जाएंगे।
जी एल वर्मा, महासचिव, डॉ अम्बेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी राजस्थान जयपुर 🙏

