Thursday, February 26, 2026
Homeहरियाणा9 नवंबर को होंगे हरियाणा प्रदेश चमार महासभा के त्रिवार्षिक चुनाव

9 नवंबर को होंगे हरियाणा प्रदेश चमार महासभा के त्रिवार्षिक चुनाव

मूकनायक

हरियाणा/ नारनौल

प्रदेश प्रभारी विरदी चंद गोठवाल


हरियाणा प्रदेश चमार महासभा की कार्यकारिणी की बैठक महासभा के प्रधान अनिल फाण्डन की अध्यक्षता में गुरु रविदास मंदिर में आयोजित की गई। बैठक में सभा के कोषाध्यक्ष दयानंद सांवरिया द्वारा गत कार्यवाही पढ़कर सुनाई जिसका सर्व सहमति से अनुमोदन कर दिया गया। इसके साथ ही बैठक में सभा द्वारा किए गए 18/12/2021 से 31/10/2024 तक के आय व्यय का व्यौरा भी पढ़कर सुनाया गया जिस पर गहन विचार विमर्श उपरांत इसका अनुमोदन कर दिया गया। महासचिव गुरदयाल सिंह नाहर ने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी की देखरेख में महासभा के देय त्रिवार्षिक चुनाव 09 नवंबर, 2024 को गुरु रविदास जयंती, नारनौल के सभागार में प्रातः 10.30 बजे सम्पन्न करवाए जाएंगे।
इस अवसर पर गुरु रविदास महासभा के प्रधान बलबीर सिंह बेरवाल, सर्व अनुसूचित जाति संघर्ष समिति के प्रधान चन्दन सिंह जालवान, हरियाणा प्रदेश चमार महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष लालाराम नाहर, प्रेस सचिव बिरदी चंद गोठवाल, प्रदेश लेखासचिव रामकुमार ढै़णवाल, संघर्ष समिति के उपाध्यक्ष जसवंत भाटी, संगठन सचिव बाबूलाल नारनोलिया, सह सचिव रामचंद्र गोठवाल, आडिटर धर्मपाल, पूर्व प्रधान आरसी ग्रोवर, कानूनी सलाहकार एडवोकेट भीम सिंह दहिया आदि अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments