Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedसहायक संचालक उद्यान की जिलाधिकारी ने बीज वितरण में कराया व्यापक भ्रष्टाचार

सहायक संचालक उद्यान की जिलाधिकारी ने बीज वितरण में कराया व्यापक भ्रष्टाचार

पारसनाथ प्रजापति
मूकनायक हिंदी समाचार पत्र
ब्यूरो सिंगरौली

सिंगरौली। उद्यान की विभाग में इन दिनों जिलाधिकारी एवं विकास खंड अधिकारियों के द्वारा की जा रही मनमानी की लगातार शिकायते प्राप्त हो रही हैं उद्यान की विभाग में पंजीकृत किसानों ने आरोप लगाया है की मनमानी तरीके से बीज वितरण की गई है किसानों ने यह भी कहा है जब इसकी जानकारी मांगी जाती है की किन-किन किसानों को सब्जी वितरण एवं अन्य सामग्री की क्वांटिटी मात्रा क्या है तो उद्यानकी विभाग की जिम्मेदार अधिकारियों के द्वारा टालमटोल कर दिया जाता है सहायक संचालक उद्यानकी जिलाधिकारी एच.एल. निमोरिया ने उद्यानकी विभाग के बीज एवं सामग्री वितरण में व्यापक स्तर पर फर्जीवाड़ा कराया गया है जुलाई अगस्त में टमाटर,भिंडी बीज वितरण की गई थी जिसमें पंजीकृत किसानों ने बताया कि प्रति किसानों को एक पैकेट भिंडी बीज दो पैकेट टमाटर बीज वितरण किया गया है जब विकासखंड अधिकारीयों से बीज वितरण जानकारी चाही गई कि प्रति किसानों को किस हिसाब से वितरण किया जा रहा है अधिकारियों के द्वारा बोला गया की जो आया है वह वितरण किया जा रहा है पंजीकृत कृषकों को उद्यानकी विभाग के सहायक संचालक जिलाधिकारी एच. एल. निमोरिया एवं विकासखंड अधिकारियों के द्वारा किसानों को संतोष पूर्ण जवाब प्रदान नहीं किया जाता है।

सब्जी ट्रे एवं धनिया बीज वितरण में की गई गड़बड़ी

अभी हाल ही में पंजीकृत कृषकों को सब्जी ट्रे एवं धनिया बीज वितरण की गई है जिसमें किसानों ने नाराजगी जाहिर करते हुए बताया सब्जी ट्रे एवं धनिया बीज वितरण भी जिलाधिकारी एच.एल. निमोरिया के द्वारा पूरे जिले के विकास खण्ड कार्यालयों में मनमानी तरीके से कराई गई है किसानों ने बताया की हाथ से स्टेपलर सिलाई की गई 2 किलो की धनिया पैकेट दो नग ट्रे मात्र किसानों को वितरण किया गया है जब पंजीकृत किसानों ने जिलाधिकारी एच.एल.निमोरिया से जानकारी चाहा कि जिन किसानों का क्षेत्रफल बड़ा है उन्हें भी और जो छोटे कृषक हैं जिनके भूमि का क्षेत्रफल छोटा है सामान्य मात्रा में बीच एवं सामग्री वितरण कराई जा रही है तो इस पर जिलाधिकारी श्री निमोरिया ने कहा कि हमारे पास इसकी कोई जानकारी नहीं है आपको बताते दें उद्यानकी विभाग में जब से सहायक संचालक एच.एल. निमोरिया पदस्थ हुए हैं तब से लगातार भ्रष्टाचार की शिकायतें प्राप्त हो रही है कभी भी कृषकों को बीज,जैविक खाद,कीटनाशक दवाइयां व अन्य सामग्री किसानों को क्वांटिटी एवं मात्रा के हिसाब से प्राप्त नहीं हो रही है पंजीकृत कृषकों कों नाम मात्र के लिए सब्जी बीज व अन्य सामग्री वितरण कर सामग्री को जिलाधिकारी के द्वारा कालाबाजारी कर दिया जाता है लगातार यह मनमानी के कारण हमेशा चर्चा में बने रहते हैं।

इनका कहना है
जो समस्याएं हैं आवेदन पत्र में लिखित मुझे दें मैं विधिवत जांच कराकर कार्रवाई कराऊंगा।
अरविन्द झा
अपर कलेक्टर सिंगरौली

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments