मूकनायक/राजस्थान/जिला ब्यूरो चीफ सांचौर/रिडमल राम परमार
सरनाऊ। पंचायत समिति सरनाऊ में मंगलवार को दिव्यांगजन सहायता शिविर आयोजित किया गया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार आयोजित इस शिविर में ग्राम पंचायतों से आए दिव्यांगजनों का पंजीकरण किया गया।
शिविर का उद्देश्य दिव्यांगजनों को सशक्त बनाना और उन्हें राज्य सरकार की योजनाओं से जोड़ते हुए कृत्रिम एवं सहायक उपकरण, जैसे ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, हियरिंग एड आदि उपलब्ध कराना है। इस योजना के तहत 2024-25 की बजट घोषणा के अनुसार दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
आज के इस शिविर में 36 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें ट्राइसाइकिल के लिए 13, व्हीलचेयर के लिए 13, श्रवण यंत्र के लिए 6 और बैसाखी के लिए 4 आवेदन शामिल हैं।
शिविर के दौरान मोडूराम जयपाल,जगदीश कुमार एपावत, दिनेश कुमार सहित विभाग के कार्मिक एवं सहयोगी कर्मचारी मौजूद रहे।
आगामी शिविर 20 नवंबर, बुधवार को सांचौर के पंचायत समिति सभागार में दिव्यांगजन सहायता शिविर का आयोजन होगा। इस शिविर में अधिक से अधिक दिव्यांगजनों को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है।
राज्य सरकार का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। इस प्रकार के शिविर समाज में समानता और समावेशन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

