Thursday, February 26, 2026
Homeबूंदीसफाईकर्मी भर्ती अनुभव प्रमाण पत्र मैं संशोधन को लेकर विधायक सी एल...

सफाईकर्मी भर्ती अनुभव प्रमाण पत्र मैं संशोधन को लेकर विधायक सी एल प्रेमी बैरवा ने सरकार को लिखा पत्र

मूकनायक/राजस्थान/बूंदी

रिपोर्टर – विष्णु प्रसाद बैरवा

लाखेरी – सफाई भर्ती 2024 मे राज्य सरकार ने 23 हजार आठ सो से ज्यादा भर्ती पद निकालकर कर युवाओ मे एक उम्मीद भरी लेकिन भर्ती प्रकिया अनुभव सर्टिफिकेट की बाध्यता से सरकार की मंशा पर उंगली खड़ी कर दी गई। भर्ती की 6 नवंबर आखरी तारीख थी तब मात्र दस हजार फॉर्म भरे गए। जो बताता है की अनुभव सर्टिफिकेट युवा को वंचित कर रहा है अनुभव प्रमाण पत्र की बाध्यता को लेकर पूर्व विधायक व लोक सभा प्रत्याशी प्रहलाद गूंजल व विधायक सीएल प्रेमी ने भी राज्य सरकार को पत्र लिखकर अनुभव सर्टिफिकेट मे संसोधन कर के आसान प्रकिया को लिखा है। प्राइवेट सेक्टर रेल्वे होटल हॉस्पिटल अन्य संस्था मे कई युवा सालो से सफाई का काम कर रहे है। उन्हें भी इस भर्ती से जोड़ा जाए। भर्ती का लाभ सभी को मिले। वाल्मीकि समाज के कई युवा भी प्राइवेट उद्योग मे सफाई का कार्य कर रहे है। सरकार को एक बार विचार करना चाहिए हाई कोर्ट ने भी इसको लेकर पहले फैसला दे चुकी है। ऐसा न हो की यह फिर कानून मे फंस कर लटक जाए भर्ती का लाभ से युवा वंचित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments