मूकनायक
उत्तर प्रदेश/ प्रयागराज
ललितपुर ब्यूरो/ ( सुरेंद्र कुमार)
दिनांक 01/11/24 को दिन शुक्रवार शाम को 4.30 के लगभग फायर ब्रिगेड कि गाडी ने स्कूटी सवार पति पत्नि को जोरदार टक्कर मार दी।
जिससे एक गर्भवती 30 वर्षीय महिला अंजू कि मौत हो गई और वहीं पति नरेंद्र श्री वास निवासी नेहरू नगर फायर ब्रिगेड कि गाडी से घायल हो गए।
नरेंद्र श्री वास अपनी पत्नि अंजू के साथ शॉपिंग करने बाज़ार आया हुआ था , शॉपिंग करने के बाद दोनों शाम के करीब 4.30 के लगभग घर बापिस लौट रहे थे।
कि नरेंद्र श्री वास अभी कंपनी बाग कि निकट ही पहुंचे थे कि भीड़ भाड़ वाले इलाके में पीछे से तेज गति से भागती आ रही फायर ब्रिगेड कि गाडी ने नरेंद्र श्रीवास कि स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी जिससे दोनों दंपत्ति गाडी समेत नीचे गिर गई और फायर ब्रिगेड कि गाडी इतनी तेज थी कि इतने बाद भी वह रुकी नहीं अपितु अंजू श्रीवास के ऊपर से निकलकर उन्हें रौंदते हुई निकल गई जिससे अंजू श्रीवास कि मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस को सूचना
जिसके उपरांत पुलिस को सूचना दी गई , पुलिस टीम ने मौके पर आकर घायल दंपत्ति को जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां पर घायल पत्नि को मृत घोषित कर दिया और घायल पति को अस्पताल में भर्ती कर दिया गया।
घटना के उपरांत मृत महिला को पंचनामा भरने के बाद पी एम के लिए भेज दिया गया था और वहीं लापरवाह चालक के खिलाफ़ एफ आई आर दर्ज करने के उपरांत जांच शुरू कर दी है।

