Thursday, February 26, 2026
Homeराजस्थानसंविधान संरक्षण समिति की 26 नवंबर संविधान दिवस को लेकर तैयारी बैठक...

संविधान संरक्षण समिति की 26 नवंबर संविधान दिवस को लेकर तैयारी बैठक संपन्न:: पोस्ट का विमोचन


—— ——–
मूकनायक / राजस्थान / उदयपुर
रिपोर्टर – सुखदेव राम

उदयपुर 03 नवम्बर। संविधान संरक्षण समिति राजस्थान उदयपुर की बैठक अध्यक्ष गणेश लाल रायकवाल की अध्यक्षता एवं कार्यक्रम संयोजक अमित कुमार खराड़ी के संयोजन मे आरटीडीसी होटल कजरी में रविवार को सम्पन्न हुई।
संविधान संरक्षण समिति राजस्थान के मुख्य महासचिव पी आर सालवी ने बताया कि 26 नवंबर 2024 को उदयपुर के गांधी ग्राउंड में संविधान दिवस के उपलक्ष्य में भव्य समारोह आयोजित किया जाना है को लेकर विभिन्न जिम्मेदारियों पर चर्चा की गई।
मुख्य महासचिव एडवोकेट पीआर सालवी ने बताया कि बैठक उपरांत सभी कार्यकर्तागण महाराणा भूपाल स्टेडियम गांधी ग्राउण्ड पहुंचे और समारोह स्थल का जायजा लिया और संविधान दिवस समारोह का मल्टीकलर पोस्टर का विमोचन किया गया।
बैठक एवं पोस्टर विमोचन के दौरान समिति के संरक्षक से.नि.आरपीएस कुशाल चोरडिया,वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुखसम्पत बागड़ी मीणा,, कोषाध्यक्ष बाबूलाल घावरी,,आदिवासी नेता विनोद मसार, जाबीर भाई, मोहम्मद अनीस अब्बासी,मुजीब खान,शरीफ मोहम्मद,निशांकर मीणा,किशन अहारी,रमण मेघवाल, मोहनलाल सालवी, जीवन मेघवाल, धनराज पारगी, नारायणलाल रोत,अर्जुन सोनवाल,अमृतलाल मीणा, मोहनलाल अहारी,भेरूलाल मीणा, कुबेरचन्द मीणा, पुष्कर कलासुआ,जयंतीलाल परमार सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।
पोस्टर विमोचन उपरांत सभी कार्यकर्ताओं ने अपने अपने ब्लॉक की जिम्मेदारी लेकर समारोह को सफल बनाने का संकल्प लिया।
सादर प्रकाशनार्थ:
श्रीमान सम्पादक महोदय, उदयपुर

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments