जोधपुर संभाग प्रभारी:- रूपाराम मेघवाल की खास रिपोर्ट
पाबूपुरा, 26 नवंबर। स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पाबूपुरा में संविधान दिवस पर संविधान की प्रस्तावना के वाचन व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय प्रबन्ध समिति अध्यक्ष पाबूराम के आतिथ्य में आयोजित किया गया। संविधान के जनक डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को श्रद्धा सुमन अर्पित किये। कार्यवाहक प्रधानाचार्य भोमाराम गोयल ने कहा कि देश के नागरिकों को संविधान की प्रस्तावना के शब्दों को हृदय से आत्मसात कर मूल अधिकारों के साथ-साथ देश के प्रति अपने कर्तव्य निष्ठा तथा देश की एकता और अखंडता के लिए तत्पर रहना चाहिए। उन्होंने बताया कि संविधान प्रत्येक नागरिक को आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक दृष्टि से समानता प्रदान करता है। शिक्षिका ममता चोटिया ने संविधान के प्रस्तावना का वाचन करवाया। तथा विद्यालय प्रबन्ध समिति अध्यक्ष पाबूराम ने कहा कि संविधान हमें कर्तव्यों का स्मरण दिलाता है। शिक्षक कमल किशोर ने कहा कि हमें संविधान की आत्मा के अनुसार सदैव कर्तव्य की पालना के लिए प्रयासरत रहना चाहिए। संविधान सभा के प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ. भीमराव अंबेडकर के 125 वीं जयंती वर्ष के रूप मे 26 नवंबर 2015 से संविधान दिवस प्रत्येक वर्ष मनाया जा रहा है। संविधान को बनाने में 2 वर्ष 11 माह 18 दिन का समय लगा। संविधान निर्माता सभा के प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ. भीमराव अंबेडकर के नेतृत्व में 26 नवंबर 1949 को संविधान देश को समर्पित किया गया।कार्यक्रम के दौरान संविधान दिवस पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया एवं विजेता प्रतिभागियों पुरस्कृत किया किया गया।प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान किरण, द्वितीय स्थान गुडकी तथा तृतीय स्थान निरमा ने प्राप्त किया।कार्यक्रम में पाबू राम, भोमा राम गोयल, चिमनाराम बंजारा, कमल किशोर, चैन सिंह, कपूरा राम, ममता चोटिया, विमलेश मीणा , कमला लांबा तथा जयमाला वैष्णव उपस्थित रहे और मंच संचालन कमल किशोर ने किया।

