Thursday, February 26, 2026
Homeभरतपुरसंदिग्ध परिस्थितियों में लड़के की मौत

संदिग्ध परिस्थितियों में लड़के की मौत

मूकनायक अख़बार
नदबई/भरतपुर/राजस्थान
संवाददाता..राकेश कोठेनियां हलैना


नदबई (भरतपुर) गांव खटौटी में रविवार को खेत पर काम करने गए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार- गांव खटौटी निवासी धर्मेंद्र (20) पुत्र सुखवीर खेत पर पानी देने गया था। जब धर्मेंद्र शाम तक घर नहीं लौटा, तो परिजन चिंतित हो गए। परिजन उसे खेत पर बुलाने पहुंचे, तो धर्मेंद्र बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। जिसे देख परिजनों के होश उड़ गए। परिजन तुरंत ही उसे राजकीय उप जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए राजकीय उप जिला अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया। फिलहाल युवक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments