मूकनायक
न्यूज रिपोर्टर. राकेश कोठेनियां हलैना
भरतपुर/ राजस्थान
भरतपुर – सीएम सिटी भरतपुर के नुमाइश मैदान क्षेत्र में स्थित शहीद स्मारक की प्रशासनिक लापरवाही के कारण हो रही दुर्दशा को देखकर वैर तहसील निवासी पूर्व सैनिक केशव कमांडो ने आपका आक्रोश व्यक्त किया। और कलेक्टर अमित यादव को लिखा पत्र,पूर्व सैनिक केशव कमांडो ने बताया कि उनके द्वारा राजस्थान सरकार और भरतपुर प्रशासन को बार बार बताने के बावजूद भी प्रशासनिक हठधर्मिता के कारण शहीद स्मारक की हालत एवं हालात दिन पर दिन बदतर होते जा रहे है लेकिन प्रशासन के कानो पर जूं तक नहीं रेंग रही। केशव कमांडो ने कहा कि शहीद स्मारक में राष्ट्र एवं राष्ट्र भक्तों की आस्था एवं विश्वास जुड़ा होता है फिर भी प्रशासन द्वारा शहीद स्मारक में फैली हुई गंदगी एवं क्षतिग्रस्त हिस्सों को नजरअंदाज किए जाने से आमजन में भी प्रशासन की कार्यशैली को लेकर काफी आक्रोश है। गौरतलब है कि केशव कमांडो द्वारा 26/11 मुंबई हमले में आतंकियों को ताज होटल में मार गिराने, आतंकी घटनाओ में आतंकियों से लोहा लेने, संयुक्त राष्ट्र संघ, विदेश सेवा, शांति सैनिक और आतंकीयो के विमान अपहरणों में भी आमजन को सुरक्षित निकालने जैसी देशभक्ति सेवाओं में अपना योगदान में शमिल हुआ।

